Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Mar 2023 8:00 am IST


शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में हुए उदित, इन राशियों के जातकों की होगी बल्ले-बल्ले


ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रह एक अवधि के लिए अस्त होते हैं और कुछ समय बाद उदित होते हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक रूप से पड़ता है। बता दें कि होलिका दहन से ठीक एक दिन पहले यानि 6 मार्च सोमवार को शनि देव स्वराशि कुंभ राशि में उदित हो चुके हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा शनि उदय का सकारात्मक प्रभाव।

इन्हें मिलेगा लाभ 
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि उदय लाभदायक साबित होगा। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और जीवन में आ रही सभी रुकावटें दूर हो जाएंगी। इसके साथ वृषभ राशि के जातकों द्वारा शनि देव की उपासना करने से कुंडली में उत्पन्न हो रहे नकारात्मक ग्रहों का प्रभाव कम हो जाएगा।

सिंह राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी शनि उदय लाभदायक साबित होगा। इस अवधि में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन अर्जन के नए मार्ग खुलेंगे। शनि उदय के कारण परिवार में चल रहे मतभेद व तनाव दूर हो जाएंगे और सेहत से जुड़ी समस्याएं भी कम हो जाएंगी।

तुला राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि देव का उदय बहुत ही लाभदायक होगा। इस दौरान रोजगार से संबंधित क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। वहीं कार्यस्थल पर जातक द्वारा किए गए अच्छे काम की सराहना होगी। घर में भी खुशियां आने की पूर्ण संभावना है।

कुंभ राशि
शनि उदय के कारण कुंभ राशि के जातकों को बहुत लाभ मिलेगा। इस दौरान बीते समय में किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही आय के साधन और बढ़ सकते हैं। परिवार में आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी और भाग्योदय की पूर्ण संभावना है।