Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 4 Jan 2022 7:30 am IST


मुंबई में पहली से नौवीं कक्षा तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे


महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में कक्षा एक से नौ तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल जारी रहेंगे। सोमवार को यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दी। ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर फैली दहशत के बीच देश में कोरोना संक्रमण के मामले बेतहाशा गति से बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से तो लगातार मामले बढ़ रही रहे थे, बंगाल में भी संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। ओमिक्रोन के मामले भी बढ़ रहे हैं, लेकिन जैसी आशंका जताई जा रही थी उसके मुकाबले बढ़ोतरी कम है। राज्यों से रविवार देर रात तक मिली सूचनाओं के मुताबिक, 28 हजार से ज्यादा मामले मिले हैं। इनमें अभी कई राज्यों के आंकड़े शामिल नहीं हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 11,877 केस मिले हैं, जबकि बंगाल में 6,153 मामले पाए गए हैं। मुंबई में 8,063 मामले मिले हैं जो एक दिन पहले मिले मामलों से 27 प्रतिशत ज्यादा है।