Read in App

Surinder Singh
• Tue, 6 Jul 2021 5:13 pm IST


कांग्रेस प्रदेशभर में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ करेगी प्रदर्शन



उत्तराखंड कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  दअरसल कांग्रेस बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध, किसानों की समस्या और हरिद्वार कुम्भ में हुए टेस्टिंग घोटाले के मुद्दे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिह के आह्रवान पर 7 जुलाई को प्रदेशभर में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के साथ पुतला दहन किया जाएगा।  इसके बाद 10 जुलाई को राजधानी देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास  कूच किया जाएगा।