Read in App


• Fri, 4 Jun 2021 8:43 am IST


एबीवीपी ने चलाया जागरूकता अभियान


पौड़ी-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राष्ट्रीय अभियान मिशन आरोग्य के तहत विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों का ऑक्सीजन लेवल और थर्मल स्क्रीनिंग कर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। एबीवीपी के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य ऋतांशु कंडारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं की ओर से ग्राम खंडाह, फरासू, गिरगांव, पीपलकोटी, क्यूराली गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के खिलाफ जागरूक किया गया। अभियान में संदीप राणा, पृथ्वी राणा, अमन पंत, सूरज बिष्ट, गौरव मोहन, शिखर थपलियाल, राहुल पंवार, तनमय रतूड़ी शामिल थे।