Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 11 Aug 2021 8:31 am IST


Tokyo में छाप छोड़ आज उत्तराखंड लौट रहीं हैट्रिक गर्ल, पहुंचेंगी जौलीग्रांट एयरपोर्ट


देहरादून। Tokyo Olympic में अपनी छाप छोड़ने वाली उत्तराखंड की बेटी हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया कुछ ही देर में अपने घर आ रही हैं। उनके स्वागत के लिए दून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर घर तक स्वागत की तैयारी की गई है। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उत्तराखंड खेल विभाग के संयुक्त निदेशक डा. धर्मेंद्र भट्ट उनका स्वागत करेंगे। यहां उनका परिवार भी पहुंचेगा।

हैट्रिग गर्ल वंदना कटारिया और भारतीय महिला हाकी टीम ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन दिखाकर सबका दिल जीत लिया। देश के साथ ही उत्तराखंड को भी उनपर बेहद गर्व है। आज वो दिन है, जब टोक्यो में इतिहास रचने वाली वंदना अपने घर पहुंच रही हैं। उनका उनके परिवार वालों के साथ ही खेल प्रेमियों को भी काफी इंतजार की है। उन्होंने भी वंदना के स्वागत की तैयारियां की है।