Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Jul 2022 6:36 pm IST


आवारा कुत्तों के आतंक से जूझ रहे लोगों को मिलेगी निजात


नगर में आवारा कुत्तों के आतंक से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नगरपालिका ने आवारा कुत्तों की जन्मदर कम करने को बधियाकरण अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए बाहर से कर्मचारियों को बुलाया गया है। कर्मचारियों ने कई आवारा कुत्तों को पकड़कर उनका टीकाकरण किया।

गुरुवार को ईओ दीपक गोस्वामी के नेतृत्व में नगरपालिका कर्मचारियों ने टकाना क्षेत्र के आवारा कुत्तों को पकड़ा। ईओ गोस्वामी ने कहा आवारा कुत्तों की संख्या को रोकथाम के लिए इनकी नसबंदी यानी बधियाकरण तो किया ही जाएगा। साथ ही रेबीजरोधी टीकाकरण भी होगा। आम नागरिकों ने पालिका की इस मुहिम की सराहना की है। दरअसल नगर में आवारा कुत्ते आतंक का पर्याय बन चुके हैं। लगातार बढ़ती इनकी तादात के बाद रात में इंसानों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आवारा कुत्ते कई लोगों को घायल तक कर चुके हैं।