Read in App


• Sun, 18 Jul 2021 12:06 pm IST


दोपहिया वाहन में रोक के चलते पुलिस ने मसूरी से लौटाए 350 से ज़्यादा वाहन


मसूरी में वीकेंड पर दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध के बाद काफी संख्या में पर्यटक दो पहिया से पहुँच गए। जिनको पुलिस ने सख्ती के चलते 350 से अधिक लोगों को वापस लौटा दिया। वहीँ, बिना आरटीपीसीआर जांच और होटल बुकिंग किया बिना मसूरी जा रहे करीब 400 चार पहिया वाहन को भी पुलिस ने रोक कर वापस भेज दिया। आपको बता दें कि भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने दिशानिर्देश जारी किये थे।