Read in App

Surinder Singh
• Mon, 29 Mar 2021 1:03 pm IST


देहरादून के इस इलाके में लगा है लॉकडाउन


उत्तराखंड में कोरोना के रफ्तार पकड़ते ही सरकार और प्रशासन की चिंता पहले की तरह बढ़ गई है। कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने पहले ही की तरह सख्ती करने का मन बना लिया है। जिला प्रशासन ने देहरादून नगर निगम के एक क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। यहां पर किसी तरह के आवाजाही नहीं होगी। 

जिला प्रशासन की तरह से जो आदेश जारी किया गया जिसमें स्पष्ट किया गया है कि नेहरू कॉलोनी के मकान नंबर- 144 के आसपास का इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। यहां पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।  लोगों को घर से बाहर निकलने की मनाही है।