Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 28 Sep 2022 8:30 am IST


2 अक्टूबर को कन्या राशि में मार्गी होंगे बुध देव, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा


ज्योतिष विज्ञान में जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है या मार्गी होता है तो इसका प्रभाव अन्य सभी राशियों पर भी पड़ता है। इसका प्रभाव सकारात्मक व नकारात्मक हो सकता है। बता दें कि 10 सितम्बर को कन्या में बुध ग्रह ने प्रवेश किया था और अब 2 अक्टूबर को मार्गी हो जाएंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनपर इसका सबसे अच्छा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं। 

सिंह राशि
इस मार्गी से सिंह राशि के जातकों को बहुत लाभ होने वाला है। बुध देव इस राशि के दूसरे भाव में मार्गी होंगे जिससे आपको धन और व्यापार में लाभ मिलेगा। इसके साथ आपके वाणी में मधुरता आएगी और आपको आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। कॅरियर के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी इसकी संभावना अधिक है। आप अगर नए व्यवसाय खोलने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए काफी लाभदायक है।

वृश्चिक राशि
बुध देव इस राशि के 11वें स्थान में मार्गी होंगे। ऐसा होने से इस राशि के जातकों को आर्थिक मामले में बहुत लाभ प्राप्त मिलेगा और आप अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पारिवारिक क्षेत्र में आपको सुख की प्राप्ति होगी और धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आय के नए साधन खुलते हुए दिखाई देंगे और शेयर बाजार या लॉटरी में इस राशि के जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है।

धनु राशि
बुध ग्रह के मार्गी होने के बाद धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा। यह गोचर आपके कुंडली के दसवें भाव में होगा। इससे आपके कार्यक्षेत्र और व्यापार में कामयाबी मिल सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें नई नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी सफलता हासिल होगी।