Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 10 Nov 2021 5:52 pm IST

नेशनल

प्रतिबंध के बीच दिल्ली में हुई छठ पूजा


दिल्ली में यमुना घाटों पर छठ पर्व मनाने पर प्रतिबंध के बीच बुधवार को कालिंदी कुंज के निकट नदी के घाट पर लगी भीड़ को दिल्ली पुलिस के कर्मियों ने तितर-बितर कर दिया। इस बीच भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा बैरिकेडिंग तोड़ते हुए घाट पर छठ पूजा करने पहुंच गए हैं। उनके साथ समर्थकों की भीड़ है।दिल्ली के सोनिया विहार में यमुना घाट से पहले बैरिकेडिंग लगा दी गई है, जिससे व्रती छठ पूजा करने के लिए घाट तक ना पहुंच सकें। कोरोना महामारी को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने यमुना घाटों पर छठ पूजा करने पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद कुछ श्रद्धालु दिल्ली के आईटीओ यमुना घाट पर पहुंच गए हैं। एक श्रद्धालु ने कहा, हमें नहीं पता कि हमें यहां घाट पर प्रवेश की अनुमति मिलेगी या नहीं। हम यहां हर साल पूजा करते हैं इसीलिए आज पूजा करने आए हैं।