Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 13 Sep 2022 9:30 am IST

अपराध

टनकपुर में चेन स्नेचिंग का आरोपित गिरफ्तार, दूसरा फरार, बरेली और मुरादाबाद में भी छीनी थी चेन


चंपावत : करीब तीन माह पूर्व पिथौरागढ़ चुंगी के पास एक महिला के गले से दो बदमाश सोने की चेन खींच कर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को बिचई के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसे पकडऩे के लिए धड़पकड़ शुरू कर दी है।तीन माह पूर्व बाइक सवार दो लोग टनकपुर के पीलीभीत चुंगी के पास दुकान से सामान लेने के बहाने महिला दुकानदार के गले से चेन छीनकर फरार हो गए थे। महिला के पुत्र भानु अग्रवाल ने छह जुलाई 2022 को अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी।एसपी देवेंद्र पींचा केनिर्देश पर वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। रविवार को चेन स्नेचिंग की घटना में शामिल दोनों लोगों को पुलिस ने लूट की संपत्ति के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर बिचई हाईवे के पास दोनों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा युवक भागने में सफल रहा।