Read in App


• Sun, 13 Jun 2021 10:43 am IST


उत्तराखंड के दीपक को माइक्रोसॉफ्ट में मिला 40.37 लाख रूपए का पैकेज


उत्तराखंड के दीपक रौतेला को दुनिया की प्रमुख कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में 40.37 लाख रूपए का पैकेज मिला है। दीपक प्रदेश के बागेश्वर जिले के निवासी हैं। उन्होंने बीटेक कंप्यूटर साइंस ग्राफ़िक एरा दून से अपनी पढ़ाई पूरी की है। ग्राफ़िक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने शनिवार को दीपक को 1 लाख रूपए का पुरस्कार दिया और उनके माता पिता को भी सम्मानित किया।