Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 May 2023 6:28 pm IST


रेडक्रॉस सदस्यों ने किया रक्तदान


बागेश्वर :  रेडक्रॉस सदस्यों ने जिला अस्पताल जाकर रक्तदान कर पीड़ित की मदद की है। सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडे ने बताया कि जिला अस्पताल में आनंदी देवी व बरचा देवी भर्ती थी। जिन्हे ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता हुई। इसके लिए उन्होंने रेडक्रॉस से संपर्क किया। सूचना के बाद सोसायटी के सदस्य व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोईनउद्दीन अहमद तिवारी व हिमांशु जोशी ने अस्पताल जाकर रक्तदान किया। पीड़ित परिवार ने सोसायटी के प्रति आभार जताया है।