Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 12 Jan 2022 6:25 pm IST

राजनीति

कांग्रेस से किशोर उपाध्याय की विदाई


राहुल की रैली में मंचासीन कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष किशोर उपाध्याय की विदाई लगभग तय है। आपको बतादे की किशोर उपाध्याय की नाराजगी पिछले कई  दिनों से देखने को मिल रही थी। किशोर उपाध्याय  के बीजेपी में जाने की चर्चाएं भी सामने आ  रही थी इन चर्चाओं ने जोर तब और पकड़ा जब किशोर उपाध्याय ने बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री और चुनाव प्रभारी से मुलाकात की खास बात ये थी  कि ये मुलाकात रात के अंधेरे में हुई और जिसके बाद माना जा रहा था कि देर-सवेर किशोर उपाध्याय बीजेपी में जा सकते हैं यह सब कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को इतनी नापसंद आई कि उन्होंने किशोर उपाध्याय को चिट्टी थमा दी .