Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 31 May 2022 12:00 pm IST


पिंडारी ग्लेशियर की यात्रा से लौटा मध्य प्रदेश के रोवर-रेंजर्स का दल, उठाया लुत्फ


बागेश्वर: मध्य प्रदेश से आए रोवर-रेंजर्स का दल पिंडारी ग्लेशियर की यात्रा के बाद लौट गया है। 21 मई को दल बागेश्वर से पिंडारी के लिए रवाना हुआ था। दल मे मध्य प्रदेश के 17 जिलों के रोवर-रेंजर्स और 17 प्रशिक्षक सहित 120 लोग शामिल थे। खराब मौसम के बावजूद दल के सदस्यों ने भ्रमण का भरपूर लुत्फ उठाया और ग्रामीण परिवेश व रहनसहन की भी जानकारी ली।रोवर-रेंजर्स ने नौ दिवसीय भ्रमण की शुरुआत बागनाथ मंदिर से की। माजखेत के स्काउट शिक्षक नवीन पाठक ने भी रवानगी पर दल के सदस्यों से भेंट की थी। दलनायक गजराज सिंह और अनुराग ने मार्गदर्शन के लिए उनका आभार जताया। दल में साधना कंचन और ओपी सीकलवाड़ भी सहयोगी थे।