Read in App


• Thu, 22 Jul 2021 4:44 pm IST


बरसात में जरूर लगाएं मुलेठी से बना खास फेस पैक


मुलेठी का फेस पैक बरसात के मौसम में सबसे अच्छा होता है। इस मौसम में होने वाले त्वचा संबंधी संक्रणों से यह आपकी पूरी तरह रक्षा करता है। हफ्ते में सिर्फ एक बार लगाएं मुलेठी से बना खास फेस पैक लगाने से बढ़ती उम्र के निशान गायब हो जायेंगे। मॉनसून के दौरान आपको मुलेठी पाउडर का उपयोग अपने फेस पैक में जरूर करना चाहिए। 
सामग्री-
2 चम्मच मुलेठी पाउडर
1 चम्मच शहद 
गुलाबजल

इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा लें। यह फेस पैक आपको सप्ताह में कुल 1 बार उपयोग करना है। इसे लगाने से आपकी त्वचा की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। मुलेठी बहुत अधिक प्रभावी होती है और शहद के साथ इसे मिक्स करके त्वचा पर लगाने से आपकी त्वचा की कोशिकाओं में ग्लो बढ़ता है। आपकी त्वचा चाहे जिस भी प्रकार की हो आप 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर मुलेठी का फेस पैक जरूर लगाएं।