Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 5 Oct 2021 2:35 pm IST

ब्रेकिंग

कराटे चैंपियनशिप में नैनीताल रहा अव्वल


बाजपुर में आयोजित सिकाई इंटर स्टेट कराटे चैंपियनशिप में नैनीताल प्रथम स्थान पर रहा है। प्रतियोगिता में भीमताल और हल्द्वानी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें नैनीताल के खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 16 रजत और नौ कांस्य पदक अपने नाम किए। कोच संसाई अनीता बोरा और संसाई विनोद लखेरा को प्रथम ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर सिकाई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिहान नरेंद्र चौहान, राष्ट्रीय महासचिव सिहान हिमांशु ने बधाई दी है।