Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 6 Jun 2022 1:00 pm IST


Deepika Padukone ने किया Beauty Secret का खुलासा, आपने ट्राई किया क्या ?


दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं। हाल ही में दीपिका ने अपना एक तस्वीर को शेयर किया है जिसमें वह बेड पर सो रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी आंखों पर आई मास्क लगाया हुआ है। ऐसे में हम यहां बता रहे हैं आई मास्क लगाने के कुछ अमेजिंग फायदे-

आई मास्क लगाने के फायदे-

1) स्लीप क्वालिटी होती है बेहतर - रिपोर्ट्स की मानें तो आंखों के रेटिना में लाइट सेंसेटिव सेल्स होते हैं और वे बताते हैं कि इस समय दिन है या फिर रात, जिससे हमारी नींद के पैटर्न को निर्धारित करता है। ऐसे में  स्लीप मास्क और ईयर प्लग का इस्तेमाल से गहरी और अच्छी  नींद आती है, जो कम बाधित होती है, जिसमें मेलाटोनिन का हाई लेवल होता है। 

2) जल्दी आ जाती है नींद - कई लोगों को घंटों तक नींद नहीं आती है और वह बिस्तर पर इधर-उधर मुड़ते रहते हैं। ऐसे में स्लीप मास्क पहनने से बिस्तर पर जागने में लगने वाला समय कम हो जाता है। पूरा अंधेरा आपके शरीर के मेलाटोनिन लेवल को बढ़ा देता है जो आपको स्लीप मास्क न पहनने की तुलना में बहुत जल्दी सोने में मदद करेगा।

3) डिप्रेशन होता है कम और रिलेक्स करने के लिए बेस्ट- मेंटल हेल्थ के लिए भी स्लीप मास्क बेहतरीन हो सकता है। अंधेरे में आंखें बंद करने से डिप्रेशन कम हो जाता है। क्योंकि स्लीप मास्क नींद क्वालिटी को अच्छा करता है। स्लीप मास्क आराम महसूस करने में और एंजायटी को कम करने में मदद करता है।