Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 Aug 2021 4:41 pm IST


सादगी से मनाया लोहाघाट में मोर्हरम


लोहाघाट और कोलीढेक में मोहर्रम सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान मुल्क में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी गई। लोहाघाट नगर स्थित मदरसा में पेशेमाम हाफिज जिलाउल मुस्तफा ने ईमान हुसैन की शान में कलाम पेश किया। उन्होंने कहा कि इंसान में कितनी भी परेशानियां आए लेकिन उसे अपने उसूलों को नहीं तोड़ना चाहिए। मदीना मस्जिद कोलीढेक में पेशेमाम शाकिर रजा ने ईमाम हुसैन की शान में कसीदे पढ़े। इस दौरान बाबा हसमत हुसैन के यहां लंगर लगाया गया। इस मौके पर जावेद यार खां, नाजिस हुसैन, जहीर कुरैशी, सलीम हुसैन आदि मौजूद थे। कोलीढेक में सदर जावेद हुसैन, अनीश हुसैन, जुनैद यार खान, सैफी खान, हबीब हुसैन आदि थे।