Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Feb 2022 6:19 pm IST

मनोरंजन

कंगना के बाद एमएक्स प्लेयर का कुमिते पर दांव


कंगना रणौत और एकता कपूर के साथ रियलिटी शो ‘लॉक अप’ के बाद ओटीटी एमएक्स प्लेयर ने अब सुनील शेट्टी के साथ भी एक शो बनाने का एलान किया है। इसी के साथ इस ओटीटी ने अपना खुद का स्टूडियो भी शुरू कर दिया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार सुनील शेट्टी का ये शो एमएक्स स्टूडियोज ही बनाएगा और ये देश का अपनी तरह का पहला एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स) रियलिटी शो होगा।  जिसका नाम है ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’। आपको बता दें की ‘कुमिते 1 वॉरियर हंट’ भारत का पहला एमएमए रियलिटी शो है जो भारतीय दर्शकों के लिए एमएमए को एक खेल के रूप में प्रस्तुत करेगा। इस सीरीज़ में भारत के विभिन्न हिस्सों के 16 सर्वश्रेष्ठ एमएमए फाइटर्स के बीच मुकाबले दिखाए जाएंगे जिन्हें कई दौर के ऑडिशंस के जरिए चुना गया है। इनमें एक पुरुष और एक महिला विजेता के साथ इस शो का समापन होगा जिन्हें एक अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।