Read in App


• Sat, 19 Jun 2021 9:09 pm IST


राहुल गांधी के जन्मदिन पर गरीबों को बांटा राशन


हरिद्वार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरमंद लोगों राशन वितरित किया। राशन वितरण के दौरान युवा कांग्रेस पूर्व शहर अध्यक्ष रविश भटीजा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लागू किए कोविड कर्फ्यू के चलते दैनिक आधार पर मजदूरी, आॅटो रिक्शा, रेहड़ी आदि लगाकर रोजगार करने वालों को बेहद कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र हैं। लेकिन कोविड क्रफ्यू के चलते पर्यटकों के नहीं आने से व्यापार समेत रोजगार के तमाम साधन ठप्प हैं। ऐसे में राशन वितरित कर जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। रविश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश पर आने वाले किसी भी संकट में हमेशा ही समाज की सेवा में योगदान किया है। पिछले वर्ष कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से ही कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर राहुल गांधी लगातार सरकार को सचेत कर रहे हैं। दूरदर्शी नेता के रूप में राहुल गांधी तेजी से भारतीय राजनीति में जगह बना रहे हैं। उनके नेतृत्व में अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भारी जीत हासिल करेगी। इस अवसर पर विश्रांत शर्मा, रविन्द्र नेगी उपस्थित रहे।