Read in App


• Sat, 12 Jun 2021 12:22 pm IST


राहत सामग्री लेकर बागेश्वर पहुंचा रेडक्रॉस का ट्रक


बागेश्वर-मानसून सत्र के मद्देनजर देहरादून से आपदा राहत सामग्री लेकर रेडक्रॉस का ट्रक बागेश्वर पहुंचा। कोविड महामारी को देखते हुए वाहन में पांच ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी भेजे गए हैं। सामग्री का वितरण जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मानसून के दौरान प्रभावित होने वाले परिवारों को किया जाएगा। देहरादून से ट्रक को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्वालदम होते हुए ट्रक शुक्रवार की सुबह बागेश्वर पहुंचा। स्वयंसेवियों की मदद से वाहन को खाली करवाया गया। सोसाइटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि जिले के लिए रेडक्रॉस के राष्ट्रीय मुख्यालय से पांच ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेजे गए हैं।