Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 20 Dec 2022 4:00 pm IST

नेशनल

जल्द ही बढ़ने वाली है भारतीय नौसेना की ताकत, सौंपी गयी पनडुब्बी यार्ड 11879...


केन्द्र सरकार भारतीय सेना को लगातार मजबूत करने में जुटी हुई है। राफेल से लेकर अत्याधुनिक मिसाइलों सेनाओं को सौंपा है। 

वहीं एक बार फिर नौसेना को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। दरअसल, प्रोजेक्ट 75 की पांचवी कलवरी श्रेणी की पनडुब्बी यार्ड 11879 आज नौसेना को सौंप दी गई। प्रोजेक्ट 75 के तहत स्कॉर्पीन डिजाइन की छह पनडुब्बियों का स्वदेशी निर्माण भी किया गया है। 

बता दें कि, इन पनडुब्बियों का निर्माण मैसर्स नेवल ग्रुप, फ्रांस के सहयोग से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड मुंबई में किया जा रहा है। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि, पनडुब्बी को जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा। इससे भारतीय नौसेना की ताकत में और भी इजाफा होगा।