Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 25 Dec 2024 4:37 pm IST


पिथौरागढ़ में नशा न करने की आमजन को दिलाई शपथ


पिथौरागढ़: जनपद में पुलिस का नशा मुक्त देवभूमि मिशन अभियान जारी है। बुधवार को एसपी रेखा यादव के निर्देश पर दिग्तोली, जाजरेदवल, गंगोलीहाट, डीडीहाट में पुलिस ने आमजन को नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक नुकसान के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें नशा न करने के लिए प्रेरित किया। बाद में लोगों ने नशा न करने की शपथ भी ली। यहां कोतवाल ललित मोहन जोशी, जाजरदेवल थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र पांडेय, गंगोलीहाट थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी, डीडीहाट थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज आदि मौजूद रहे।