देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में रूझान और नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में आकड़ा कुछ इस प्रकार है की भाजपा अभी तक 48 सीटों पर आगे हैं जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं आम आदमी पार्टी और उक्रांद का खाता अभी तक नहीं खुला है। वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें नजर आ रही है।
सोमेश्वर - कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य जीत की ओर कदम बढ़ाती हुई ,5 हजार वोट से आगे
चकराता- कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह 10 हजार वोट से आगे, राम शरण नौटियाल पीछे
डीडीहाट - भाजपा के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल तीन हजार वोट से आगे
बाजपुर - यशपाल आर्य 1 हज़ार वोटो से आगे ( एक बार फिर हो रही काउंटिंग )
कालाडूंगी- भाजपा कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत 20 हजार वोट से आगे
सोमेश्वर - कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य 3771 हजार वोट से आगे
गंगोत्री - भाजपा के सुरेश चंद चौहान 7 हजार मतों से आगे, आप के कर्नल कोठियाल तीसरे नंबर पर
गदरपुर - कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे 6 हजार वोट से आगे
चौबट्टाखाल - कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जीते
मसूरी- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जीते
हरिद्वार ग्रामीण - अनुपमा रावत जीती
खटीमा - 6932 वोटो से हारे सीएम धामी
लालकुआं- 16 हज़ार वोटों से कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत हारे
श्रीनगर - भाजपा के कैबिनेट मंत्री धनसिंह 1 हज़ार वोट से जीते
हरिद्वार शहर - भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जीते