Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 5 Nov 2021 8:22 pm IST


वृद्व महिलाओं के हाथों बीस युवक व युवतियों को किया गया सम्मानित


रुद्रप्रयाग: ग्राम पंचायत जखोली में मैती स्मृति वृक्ष अभियान के तहत कार्य कर रहे बीस युवक व युवतियों को दीपावली के अवसर पर गांव की वृद्व महिलाओं के हाथों सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। गांव में मैती वृक्ष अभियान के सचिव युवक उदय प्रताप रावत ने बताया कि वर्ष 2020 में श्रीदेव सुमन की पूण्य तिथि पर बच्चों द्वारा अपने पूर्वजों की स्मृति में मैती स्मृति वृक्ष का रोपण किया गया था। जो इस वर्ष मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत के दिशा निर्देशन में मैती स्मृति वृक्षों का ग्राउंड आडिट किया गया। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों द्वारा रोपित पेड़ अच्छी स्थिति में पाये गये उन्हें समिति की ओर से दीपावली के पावन पर्व पर पुरस्कृत किया गया।