Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 29 Oct 2022 3:31 pm IST


पिंक ग्लो से चमकेगी चेहरे की त्वचा, सिर्फ 15 दिन लगाएं ये फेसपैक...


आप अगर पिंक ग्लो पाना चाहते हैं, तो आपको गुलाब और चुकंंदर के इस फेसपैक के बारे में जरूर जानना चाहिए। इस फेसपैक को आप अगर लगातार 15 दिन लगा लेंगे, तो आपको अपने चेहरे पर पिंक ग्लो जरूर दिखेगा। यह बात सही है कि कोई भी फेसपैक रोजाना नहीं लगाना चाहिए लेकिन चुकंदर और गुलाब से बना यह फेसपैक बहुत माइल्ड है। आप इसे आसानी से रोजाना 15 दिनों तक चेहरे पर लगा सकते हैं। आप 20 मिनट से ज्यादा इसे फेसपैक को चेहरे पर नहीं लगाना है। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं और अप्लाई करने का सही तरीका क्या है- 

ऐसे बनाएं - इसे बनाने के लिए आपको फ्रेश गुलाब के फूल चाहिए। एक गुलाब का लाल या गुलाबी फूल लेकर इसे अच्छी तरह धो लें। अब आधा चुकंदर लेकर इसे छिलकर धो लें। चुकंदर को ग्रेट कर लें। इसमें एक चम्मच गेहूं का चोकर डालें। इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल भी डालें। अब गुलाब के पत्तों को पीसकर इसमें मिला दें। आखिर में चुकंदर डालें। इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर लें। आपकी स्किन अगर ऑयली है, तो आप टी ट्री ऑयल की 3-4 ड्रॉप्स भी इसमें डाल सकते हैं। अच्छी तरह मिक्स कर लें। चेहरे को अच्छी तरह फेसवॉश से धोकर यह फेसपैक चेहरे और गर्दन पर अप्लाई कर लें। 

इन बातों का रखें ध्यान -

आपको 20 मिनट से ज्यादा के लिए इसे अप्लाई नहीं करना है। 
फेसपैक सूख जाने के बाद इसे रगड़ने से बचें। पानी से इसे साफ करें। 
इसे नॉर्मल या ठंडे पानी से धोएं। फेसवॉश का इस्तेमाल न करें। 
धोने के बाद अच्छी-सी कोल्ड क्रीम चेहरे पर लगा लें।