Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 2 Dec 2021 6:30 am IST


सैन्यधाम के लिए ली गई शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास की मिट्टी


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर पहुंच उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सैन्यधाम के लिए उनके आंगन की पवित्र मिट्टी ली। सीएम धामी ने कहा, देश के लिए शहीद हुए चित्रेश बिष्ट और उत्तराखंड के सभी शहीदों पर गर्व है।

सीएम धामी बुधवार को नेहरू कालोनी स्थित शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के आवास पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता एसएस बिष्ट और माता रेखा बिष्ट को शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट और उत्तराखंड के सभी शहीदों पर गर्व है, जिन्होंने देश की रक्षा, एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।