Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 24 Aug 2022 3:34 pm IST


दस पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार


बागेश्वर : जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। कपकोट पुलिस ने दस पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कपकोट के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कल्याण सिंह दानू पुत्र लछम सिंह दानू निवासी धुर बाछम को दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई। इसके अलावा भांग की खेती करने वाले व्यक्तियों की काउंसलिंग की गई। धूर बाद में पांच नाली खेत में उगाई गई भांग की खेती नष्ट की। महिला मंगल दल के माध्मय से लोगों को जागरूक किया गया।