Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 3 Aug 2022 5:27 pm IST

खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब


राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। उसने अपने चौथे ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हराया। इस हार के बाद कनाडा की टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है। भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 (गोल्ड कोस्ट) में भी अंतिम-4 में जगह बनाई थी, लेकिन तब कांस्य पदक से चूक गई थी। भारत के लिए इस मैच में सलिमा टेटे, नवनीत कौर और लालरेम्सियामी ने गोल दागे। वहीं, कनाडा के लिए ब्रिएन स्टेयर्स और हन्ना ह्यून ने गोल किया।भारत ग्रुप में चार में से तीन मैच जीतने में सफल रहा है। उसने घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी। सेमीफाइनल मे भारतीय महिला टीम का मुकाबला पांच अगस्त को ऑस्ट्रेलिया से होगा।