Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 12 May 2023 2:09 pm IST


पैरों की खूबसूरती बढ़ानी है तो जरूर ट्राई करें लेटेस्ट डिजाइन के ये टो रिंग्स


हिंदू धर्म में शादी के बाद टो रिंग्स पहनना काफी जरूरी माना जाता है। कहा जाता है कि इससे स्त्रियों के पैरों की शोभा बढ़ती है। साथ ही ये सुहाग का प्रतीक भो होते हैं। वर्तमान समय में ये काफी ट्रेंडी लेटेस्ट डिजाइन के साथ मार्केट में मिलते हैं, जो हर महिला को पसंद आते हैं और वे इसे शौक से पहनती हैं। अगर आप सुहगिन हैं और टो रिंग्स पहनती हैं तो आज हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट डिजाइंस लेकर आये हैं जो आपको कल्चर फॉलो कराने के साथ ही स्टाइलिश लुक भी देंगे। साथ ही पैरों की सुंदरता को भी बढ़ाएंगे।

सिल्वर प्लेटेड कुंदन स्टड टो रिंग्स


अगर आप कुंदन पहनना पसंद करती हैं तो आप सिल्वर में इस तरह के टो रिंग्स पहन  सकती हैं। ये पैरों में बेहद खूबसूरत लगते हैं। साथ ही एडजेस्टेबल भी होते हैं। इसे आप उंगली की साइज के हिसाब से छोटा-बड़ा कर सकती हैं। ऐसे टो रिंग्स कुर्ती या साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं और क्लासी लुक देते हैं। 

ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर प्लेटेड घुंघरू टो रिंग्स


इन दिनों ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी काफी ट्रेंड में है। इसमें भी कई सारे ऑप्शन बाजार में मौजूद हैं, जिन्हें महिलाएं अपने आउटफिट के साथ खरीद सकती हैं। जैसे-इयररिंग्स, नेकलेस, रिंग्स और बैंग्लस आदि।  वहीं ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी में टो रिंग्स के भी अलग-अलग डिजाइन अब मार्केट में मिलने लगे हैं। ऐसे में आप चाहे तो घुंघरू डिजाइन वाले टो रिंग्स पहन सकती हैं। ये पहनने के बाद काफी क्लासी लुक देते हैं साथ ही काफी सस्ते में मिलते हैं।

सिल्वर प्लेटेड स्टोन स्टड एंक्लेट्स टो रिंग्स


एंकलेट्स पहनना हर महिला को पसंद होता है। आप भी इस तरह के टो रिंग्स डिजाइन पहन सकती है। आज कल ये डिजाइन काफी चलन में है। इन्हें आप काफी कम रेट पर ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं। साथ ही अलग-अलग डिजाइन और स्टोन कलर के हिसाब से पहनकर अपने पैरों की ख़ूबसूरती बढ़ा सकती हैं।

सिल्वर टोन्ड स्टार फिश टो रिंग्स


अगर आप ऑफिस के लिए सिंपल टो रिंग्स की तलाश में हैं तो सिल्वर टोन्ड स्टार फिश का डिजाइन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है जिसे आप वेस्टर्न वियर और इंडियन ऑउफिट्स दोनों के साथ पहन सकती हैं। ये दिखने में काफी सिंपल होते हैं साथ ही एथेनिक भी लुक देते हैं। ऐसे टो रिंग्स आपको मार्केट में और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आसानी से मिल जाते हैं जिन्हें आप 200 से 300 रूपये में आसानी से खरीद सकती हैं।