Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 12 Aug 2021 11:42 am IST


मसूरी में बलभद्र पूजा हुई संपन्न,मांगी मनौती


मसूरी में भगवान बलभद्र की वार्षिक पूजा संपन्न हो गई है। पूजा में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल हुए सबने भगवान बलभद्र और भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना की साथ ही अपने पशुधन फसलों तथा परिवार की कुशलता के लिए सालाना पूजा में मनौतियां मांगी। बता दें आठ हजार फीट की ऊंचाई पर त्याड़े पहाड़ी पर भगवान बलभद्र मंदिर में हर साल सावन माह में सालाना पूजा होती है। ग्रामीणों पुजोज में भगवान बलभद्र की गाय के दूध,मक्खन तथा सिरनी से पूजा की जाती है। अपने परिवार पशुधन फसलों की सुरक्षा और कुशलता की मनौतियां मांगी जाती हैं।