Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 Aug 2021 5:28 pm IST


रामलीला बचाओ संघर्ष समिति ने रामलीला मैदान को बचाने के लिए की बैठक


रामलीला बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में रामलीला मैदान को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए परिचर्चा की गई। मैदान को सजाने संवारने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर पालिकाध्यक्ष ने चुनावी घोषणाएं तो खूब की, लेकिन आजतक कोई भी घोषणा जमीन पर नहीं उतरी। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापनभेजकर कर शीघ्र ही रामलीला मैदान को संवारने की मांग की।सोमवार को रामलीला बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर नगर के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने हनुमान चौक पर एक बैठक आयोजित की। शहर के लोगों ने कहा कि आजाद मैदान खेल, राजनीतिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। पिछले कई वर्षों से मैदान का प्रयोग वाहनों की पार्किंग व ठेली फड़ संचालन के लिए किया जा रहा है। मैदान पर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे इसका वास्तविक स्वरूप बिगड़ रहा है। यहां लंबे समय से खेल व सांस्कृतिक गतिविधियां बंद हो रखी हैं। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर रामलीला मैदान में पार्किग और अस्थायी व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की मांग की है,