Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 30 Jul 2021 11:30 pm IST


जेलों में कैदियों को सिखाए जाएंगे आत्मनिर्भरता के गुर


प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जेल प्रबंधन आत्मनिर्भरता के गुर सिखाने जा रहा है। पहले चरण में चार जेलों में बंद 200 कैदियों का चयन किया गया है। इन्हें चार से छह महीनों की ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे जेल से छूटने के बाद वह अपराध को छोड़ आत्मनिर्भर बन सकें।