Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 4 May 2023 3:00 pm IST


भूस्खलन का दौर शुरु .... यमुनोत्री हाईवे पर मलवा आने से रास्ता बंद


चारधाम यात्रा शुरु होते ही पहाड़ी क्षेत्रो में भूस्खलन का दौर भी शुरु हो गया है बता दे, कि गुरुवार सुबह यमुनोत्री हाईवे पर किसाला स्लीप जोन के पास भूस्खलन हो गया। हाईवे पर बोल्डर और मलबा आने से रास्ता बंद हो गया था। हाईवे बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे को खोला गया। लेकिन बोल्डर व मलवा गिरने की आशंका के बीच जोखिम भरी आवाजाही हो रही है।