Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Feb 2022 3:15 pm IST

अपराध

तीन लाख रुपये में लड़की को बेचकर की जबरदस्ती शादी, सात पर मुकदमा दर्ज


देहरादून: लड़की को तीन लाख रुपये में बेचकर उसकी जबरदस्ती शादी कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने अपने जेठ पर आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि शादी के बाद लड़की के पति के भाई ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने शिकायत के लड़की के ताऊ समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना वनों में रहने वाले एक जाति विशेष के लोगों के डेरे से जुड़ी है। एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 साल की बेटी अपने ताऊ के पास रहती थी। उसके ताऊ ने जून 2021 में उसे तीन लाख रुपये में कुछ लोगों को बेच दिया। इसके बाद उसकी शादी करा दी गई। इस बात का उसे पता नहीं था लेकिन गत दिनों उनकी बेटी उनके पास आई। लड़की ने अपनी मां को बताया कि उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। उसके साथ अन्य लोगों ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की है। इनमें एक अन्य व्यक्ति भी बताया जा रहा है। उसने भी एक लड़की के बयान दर्ज कराने के बहाने छेड़छाड़ की। एसएसआई पटेलनगर कुंदन राम ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।