Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 17 Oct 2022 4:53 pm IST


राष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट में प्रतिभा दिखाएंगी छात्राएं


चंपावत ( टनकपुर ) : टनकपुर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छह छात्राएं मार्शल आर्ट में राष्ट्रीय स्तर पर जलवा बिखेरेंगी। दो दिन पहले चम्पावत में हुई 12वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी शस्त्रांग मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में इन छात्राओं ने छह स्वर्ण पदक, छह रजत और पांच कास्ंय पदक सहित कुल 17 पदक हासिल किए। राबाइंका की प्रधानाचार्य गीता चंद ने बताया कि साक्षी विश्वकर्मा, प्रीति, काजल कुंवर, ईशा, गुरप्रीत कौर और उर्वशी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं संध्या, दीक्षा, सीमा, कोमल, नीतू और कोमल ने रजत पदक हासिल किया है। खुशी, प्रियंका, प्रार्थना, हिमांशी और भूमिका ने कांस्य पदक हासिल किए है। बताया इनमें से छह छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। छात्राओं के चयन पर प्रधानाचार्य के अलावा शिक्षिका बिंदु चंद, विनीता जोशी, व्यायाम शिक्षिका ममता बिष्ट, राम जोशी, विनीता कुमार, हेमलता पाल ने खुशी जताई है।