तमिलनाडु के कोयंबटूर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 12वीं की छात्रा ने अपने स्कूल शिक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी शिक्षक (भौतिकी) मिथुन चक्रवर्ती (31) को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका मीरा जैक्सन को भी गिरफ्तार किया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की के कमरे से एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें तीन लोगों के नाम थे। उसके माता-पिता ने आरोप लगाया कि लड़की के स्कूल का एक शिक्षक उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।