Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 21 Jan 2023 7:30 am IST

मनोरंजन

राधिका-अनंत की शादी में ट्रेडिशनल लुक में दिखीं दीपिका पादुकोण, कीमत जान उड़ जायेंगे होश


गुरुवार का दिन मुकेश अंबानी के परिवार के लिए बेहद खास रहा क्योंकि उनके छोटे बेटे अनंत की सगाई राधिका मर्चेंट संग हुई। ऐसे में एंटीलिया में ग्रैंड फंक्शन हुआ जिसमें  फ़िल्मी सितारों ने भी शिरकत की। प्रोग्राम में सलमान खान, शाहरुख खान से लेकर जाह्नवी कपूर, ऐश्वर्या राय, बोनी कपूर, अर्जुन कपूर तक कई जानी मानी हस्तियां पहुंची। इस दौरान बॉलीवुड की मस्तानी यानी  दीपिका पादुकोण ने सारी लाइमलाइट चुरा ली।  लाल रंग की साड़ी पहन धीमे कदमों से पति रणवीर सिंह के साथ वेन्यू में दीपिका को देखते ही लोगों की नजरें थम गईं।
आमतौर पर कैजुअल लुक में रहने वालीं दीपिका ने अनंत अंबानी की सगाई में पूरी तरह ट्रेडिशन अटायर कैरी किया।  लाल रंग की साड़ी में गोल्डन कढ़ाई इसकी खूबसूरती को और अधिक बढ़ा रही थी। एक्ट्रेस ने जो खूबसूरत लाल साड़ी पहनी है उसे तोरानी साड़ी कहते है जो सिल्क में तैयार की जाती है, जिस पर सीक्वन के साथ-साथ हाथ का काम किया जाता है।  दीपिका की इस साड़ी को शालीन ने डिजाइन किया है। इसके साथ दीपिका ने पर्ल का खूबसूरत और हेवी नेकलेस पहना है। उनके इस नेकलेस को माया सांघवी ने डिजाइन किया था। हार की कीमत की तो जानकारी नहीं लेकिन दीपिका की साड़ी की कीमत डेढ़ लाख रुपए है।