Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 6 Jul 2022 8:00 pm IST

राजनीति

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर मध्य प्रदेश FIR दर्ज, सीएम शिवराज ने कहा- नहीं होगा बर्दास्त


डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ का विवाद की आग अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गयी है। राजधानी भोपाल में मां काली पर विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर FIR दर्ज की गयी है। 

दरअसल महुआ ने मां काली को मदिरा और मांस स्वीकार करने वाली देवी बताया था। महुआ के बयान पर आपत्ति जताते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, उनके बयान से हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महुआ मोइत्रा के खिलाफ भोपाल के क्राइम ब्रांच थाने में आईपीसी की धारा 295A के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज हुआ है।

दरअसल डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली के पोस्टर पर हिंदू देवी को सिगरेट पीते हुए दिखाया है। एक हाथ में LGBTQ का झंडा थामे भी है। इसका पोस्टर आने के बाद से इसका जोरदार विरोध शुरु हो गया है। इस फिल्म को लेकर दिल्ली में भी एफआईआर दर्ज की गई है।