Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Sep 2021 8:40 am IST


भाजयुमो की बैठक में सरकार की नीतियों को घर-घर पहुचाने का आहवान


हरिद्वार। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा । 
खड़खड़ी स्थित एक होटल में संपन्न हुई भाजयुमो सप्तऋषि मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने चंद्रकांत पांडे ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए विपक्षी दल जनता के बीच भ्रम फैलाने में जुट गए हैं। कार्यकर्ता जनता के बीच सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो को प्रचार कर विपक्ष को मूंहतोड़ जवाब दे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्यो व कल्याणकारी योजनाओं से विपक्ष घबरा गया है। जनता विपक्ष की असलियत को समझती है। विधानसभा चुनाव में भाजयुमो कार्यकर्ता अहम भूमिका अदा करेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र तिवारी व महामंत्री तरुण नैयर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ बताया। युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अंकुश भाटिया, कमल गुप्ता, मोर्चा प्रभारी गौरव भारद्वाज ने कहा कि हरिद्वार मंडल में युवा मोर्चा अच्छा कार्य कर रहा उस कार्य को आगे बढ़ाते हुए लगातार जनता तक विकास कार्यों पहुंचाने का कार्य करेंगे। बैठक में श्रेय शास्त्री, विदेश चौहान, शिवम ठाकुर, दिव्यम यादव, ऋषि चौहान, मुकुल गिरी, राहुल साहु, शिवम साहू, मंगल प्रजापति, तुषार अग्रवाल, बादल वशिष्ठ, दीपक पंत, अनुराग कुमार आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।