Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 22 Nov 2024 5:25 pm IST


बेरीनाग में जाम बना लोगों के लिए मुसीबत


बेरीनाग: नगर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार को भी यहां मुख्य बाजार में जाम लगने से लोग परेशान रहे। करीब एक घंटे तक सड़क में जाम लगा रहा है। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इससे मुनस्यारी, चौकोड़ी आवाजाही कर रहे यात्री खासे परेशान रहे। स्थानीय लोग अशोक पंत, संतोष पंत ने बताया कि बाजार में रोजाना ही जाम लगता है। इसके बावजूद भी व्यवस्था को दुरस्त नहीं किया जा रहा है। कहा कि जाम के कारण लोगों के लिए पैदल आवाजाही करना भी चुनौती बन गया है। उन्होंने पुलिस से यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है।