Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 29 Jun 2022 12:00 pm IST


बागेश्वर में अनियंत्रित जीप ने खाई पलटी, सात लोग घायल


बागेश्वर: बैजनाथ पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक जीप सिरौली के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया है। बैजनाथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीप संख्या यूके-04-टीए- 0073 मंगलवार की शाम यात्रियों को लेकर गरुड़ से पिंगलो की ओर रवाना हुई। सिरौली के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे खेत में पटल गया। इस हादसे में 46 साल की दुर्गा देवी, 45 की जानकी देवी, 47 की पुष्पा, 35 की उमा देवी, आठ साल का राहुल, 55 की चंपा देवी तथा 50 साल की गंगा देवी घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों तथा 108 की मदद से सीएचसी बैजनाथ भर्ती किया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया है। डॉक्टर राजेश गुज्याल ने बताया कि घायलों को मामूली चोट थी। चालक राजू मिश्रा ने बताया कि वाहन चलाते-चलाते अचानक ब्रेक फेल हो गया और गाड़ी सड़क से नीचे उतर गई।