Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 24 Jul 2023 11:29 am IST


सावधान ! रातभर AC की हवा खाना पड़ सकता है सेहत को महंगा


काम के चलते दिनभर गर्मी में घूमने के बाद जब घर लौटते हैं तो हर किसी को अपना एसी वाला कमरा ही अच्छा लगता है। गर्मी से आकर कुछ देर एसी में बैठने के बाद शरीर एकदम रिफ्रेश फील करने लगता है। दिनभर भले ही एसी ना चले लेकिन रात में सोते समय इसे चलाकर सोना ही पसंद किया जाता है। एसी में सोना गलत नहीं है, लेकिन इसे किस समय बंद करना है ये जानना काफी जरूरी है। अगर आप पूरी रात एसी चलकर सोते हैं तो इससे शरीर को धीरे-धीरे नुकसान हो सकता है।अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो समय को जानना काफी जरूरी है। यहां हम बता रहे हैं कुछ ऐसी सिंपल बातें जो आपको फिट रहने में मदद करेंगी। 

कब बंद करना चाहिए एसी? - गर्मी से राहत पाने के लिए सभी एसी चलाकर सोना पसंद करते हैं, लेकिन अगर ये पूरी रात चलता है तो इससे शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। रातभर एसी चलाकर सोने से आपके हेल्थ बिगड़ सकती है। दरअसल, सुबह के समय यानी 4 से 5 बजे के बीच शरीर का तापमान सबसे कम होता है। ऐसे में एसी चलाकर सोने से गंभीर नुकसान हो सकते हैं। यही वजह है कि एक्सपर्ट्स द्वारा ये सलाह दी जाती है कि सुबह के समय यानी 4 से 5 बजे के बीच अपने एसी को बंद कर देना चाहिए। 

क्या है ध्यान लगाने का सही समय? - ध्यान लगाने से सेहत को की तरह के नुकसान मिलते हैं। यही वजह है कि इसे रोजाना करने की सलाह दी जाती है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि रात में सोने से पहले भी आपको 5 से 10 मिनट के लिए ध्यान लगाना चाहिए, ऐसा करने पर गहरी नींद आती है। वहीं अगर आप इसे  सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच करते हैं तो खूब फायदा मिलेगा। दरअसल ये ब्रह्म मुहूर्त होता है, जिसमें ध्याना लगाना बेस्ट माना जाता है। रात की अच्छी नींद के बाद मेडिटेशन करने से मन शांत और फ्रेश हो जाता है।