Read in App


• Wed, 23 Jun 2021 12:48 pm IST


‘निर्वाचित बनाम मनोनयन’ की रार बढ़ी, पांच पदाधिकारियों के इस्तीफे


उधमसिंह नगर-यूथ कांग्रेस में ‘निर्वाचित बनाम मनोनयन’ के लिए चल रहा असंतोष पदाधिकारियों के इस्तीफों के रूप में फूट रहा है। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अन्य पदाधिकारियों के इस्तीफों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। मंगलवार को जिला महासचिव सहित छह पदाधिकारियों ने इस्तीफे राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर पर मनमानी और बढ़ती गुटबाजी से परेशान होकर इस्तीफा देने की बात कही है।