Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 11 Jul 2022 11:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

जंग जारीः रूस ने यूक्रेन के सबसे बड़े शहर खार्किव पर किया 30 फीसदी कब्जा


रूस-यूक्रेन के बीच जंग को पूरे 140 दिन हो गया है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहा है। इस जंग में यूक्रेन के अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। वहीं रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क के चासिव यार शहर के एक अपार्टमेंट की 5वीं फ्लोर पर 3 मिसाइल दागीं। जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं सूत्रों की माने तो इस हमले से 24 से ज्यादा लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। जिन्हे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल आपको बता दें कि रूस खार्किव शहर को यूक्रेन से अलग करना चाह रहा है। ऐसे में रूसी सैनिकों ने खार्किव शहर का 30 फीसदी हिस्सा अपने कब्जे में ले लिया है।