Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 22 Jan 2023 8:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

आईटी कंपनियों में कर्मचारियों की छंटनी जारी, CNN और वाशिंगटन पोस्ट ने 130 कर्मचारियों को निकाला बाहर...


दिग्गज आईटी कंपनियों में कर्मचारियों का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि,  छंटनी की मार अब मीडिया संस्थानों तक पहुंच गई है। 

वर्तमान चुनौतियों और आर्थिक स्तर पर अस्थिरता के चलते भारतीय मीडिया हो या अमेरिकी मीडिया सब इन दिनों कठिन समय से गुजर रही है। दरअसल, सीएनएन से लेकर वाशिंगटन पोस्ट जैसे बड़े संस्थानों तक में कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है। 

बता दें कि, वोक्स और द वर्ज वेबसाइटों के साथ-साथ लैंडमार्क न्यूयॉर्क मैगजीन और इसके ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के मालिक वोक्स मीडिया ने घोषणा की है कि, वो अपने सात प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर निकाल रहे हैं। वोक्स मीडिया के सीईओ जिम बैंकोफ ने घोषणा की है कि, उद्योग को प्रभावित करने वाले चुनौतीपूर्ण आर्थिक वातावरण के कारण हमने विभागों में कर्मचारियों की लगभग सात प्रतिशत भूमिकाओं को समाप्त करने का कठिन निर्णय लिया है। 

रिपोर्ट की मानें तो, वोक्स मीडिया के सीईओ की इस घोषणा के 15 मिनट बाद कर्मचारियों को निकाले जाने की सूचना दे दी गई। कंपनी ने 1900 कर्मचारियों में से लगभग 130 को बाहर का रास्ता दिखा दिया। बाहर किए जाने वाले कर्मचारियों को अग्रिम वेतन देने की घोषणा की गई है।