Read in App


• Fri, 23 Apr 2021 3:56 pm IST


चित्रकला प्रतियोगिता में काजल प्रथम


चमोली-पृथ्वी दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम, मुन्नी ने द्वितीय और सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके बाद हुई गोष्ठी में पर्यावरण प्रेमी शिक्षक धन सिंह घरिया ने कहा कि जब तक हम प्रकृति के संरक्षण के लिए जागरूक नहीं होंगे, तब तक कोरोना जैसी महामारी मानव जीवन के लिए घातक सिद्ध होगी। जंगलों में आग से धरती का तापमान बढ़ रहा है, साथ ही वन्य जीवों की मौत हो रही है। इस मौके पर अमीषा, दिव्या, प्रिंस, मयंक, अनुज, सानिया, ज्योति, प्रकाश और अमन आदि मौजूद थे।