Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 3 Jan 2023 11:30 am IST

मनोरंजन

जब अजय को बचाने के लिए 200 फाइटर लेकर पहुंच गए थे वीरू देवगन, दिखने लगा था फ़िल्मी सीन सा नजारा


एक्टर अजय देवगन ने  फिल्म  इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के तौर पर डेब्यू किया था। उन्होंने साल 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। दरअसल, उनके पिता वीरू देवगन इंडस्ट्री में स्टंट डायरेक्टर थे। अजय की पहली फिल्म फूल और कांटे के स्टंट को उनके पिता वीरू देवगन ने ही कोरियोग्राफ किया था। एक्टर की अपने  पिता वीरू से काफी अच्छी बॉन्डिंग है। एक बार अजय देवगन का किसी का झगड़ा हो गया था। उस दौरान लोगों ने अजय की कार को घेर लिया था और उनकी पिटाई कर दी।
इस बात की खबर जैसे ही  उनके पिता वीरू देवगन को लगी तो वे करीब 200 फाइटर साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। इस बात का जिक्र खुद अजय देवगन ने जी टीवी के प्रोग्राम यारों की बारात में किया था। एक्टर ने बताया कि वे कॉलेज के दिनों में काफी मस्ती किया करते थे,  उनके पास एक कार थी,  जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ घूमा करते थे। उस दिन अजय के साथ कार में साजिद खान भी साथ ही बैठे थे। जब अजय अपनी कार से मुंबई के एक इलाके गुजर रहे थे तभी उनकी कार किसी से टकरा गई। यह देखकर कॉलोनी के लोगों ने अजय को घेर लिया और उनके साथ मारपीट करने लगे।  इसका पता जैसे ही  वीरू देवगन को लगा वे अपने साथ करीब 200 फाइटर लेकर मौके पर पहुंच गए।  कॉलोनी के लोग इतने सारे फाइटर्स को दकेखर भाग खड़े हुए।