Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Apr 2022 3:27 pm IST


गुलदार को कैद करने के लिए वन विभाग की कसरत जारी


पौड़ी: नागदेव रेंज के कोट ब्लाक के छैतुड़ गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। वन विभाग ने यहां पर गुलदार को कैद करने के लिए पिंजरा भी लगाया था लेकिन गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है।नागदेव रेंज के छैतुड गांव में बीते गुरुवार तड़के करीब चार बजे कमरे में सो रहे युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया था। गुलदार के हमले में साहिल बिष्ट (16) पुत्र शिवचरण सिंह बिष्ट घायल हो गया था। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बना है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पिंजरे में कैद करते की मांग की थी। जिस पर वन विभाग ने यहां पर पिंजरा लगाने के साथ ही गश्त भी बढ़ा दी गई है। लेकिन गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। नागदेव रेंज के रेंज अधिकारी अनिल भट्ट ने बताया कि कोट ब्लाक के छैतुड़ गांव में गुलदार को कैद करने के लिए पिंजरा लगाया गया है। गांव में लगातार गश्त भी की जा रही है।